जालंधरः आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर किया घायल

जालंधर। शहर के लाडोवाली रोड पर स्थित कीर्ति नगर में स्ट्रे डॉग का आतंक देखने को मिला है। जहां स्ट्रे डॉग कई लोगों पर हमला कर चुका है। वहीं उक्त स्ट्रे डॉग ने दूध खरीदने के लिए घर से निकली राधा रानी नामक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पर स्ट्रे डॉग ने.

जालंधर। शहर के लाडोवाली रोड पर स्थित कीर्ति नगर में स्ट्रे डॉग का आतंक देखने को मिला है। जहां स्ट्रे डॉग कई लोगों पर हमला कर चुका है। वहीं उक्त स्ट्रे डॉग ने दूध खरीदने के लिए घर से निकली राधा रानी नामक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पर स्ट्रे डॉग ने कई जगह पर हमला किया। घटना में महिला की बाजुओं पर गंभीर जख्म आए हैं। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्ट्रे डॉग एक व्यक्ति पर भी हमला करता है।

हालांकि इस दौरान उक्त व्यक्ति लाडी से उसे मारकर भगाने की कोशिश करता है। लेकिन उक्त स्ट्रे डॉग उस पर हमला करके उसे जमीन पर गिरा देता है। वहीं शिव मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान हैप्पी शर्मा ने कहा कि स्ट्रे डॉग ने पिछले कुछ दिनों में दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। इलाका निवासी गौरीश अरोड़ा, बालकृष्ण शर्मा और रिशभ के शरीर पर डॉग के दांतों के निशान हैं। सोशल वर्कर अजय अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम का स्टरलाइजेशन प्रोजेक्ट स्ट्रे डॉग्स की संख्या को नियंत्रित रखने में विफल रहा है। जिसके बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम से समस्या को हल करने की मांग की है।

- विज्ञापन -

Latest News