
जालंधर: खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 सीज़न-4 स्टेट गेम्स दौरान जालंधर में करवाई जा रही विभिन्न खेलों के अंतर्गत आज टेबल टेनिस के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों दौरान हल्का इंचार्ज और सीनियर आप नेता नीतिन कोहली ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में और बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आज करवाए गए टेनिस मुकाबलों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि अंडर-14 लड़कों में अमृतसर ने पहला, लुधियाना ने दूसरा और जालंधर व पटियाला ने साझे तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कों में अमृतसर ने पहला, पटियाला ने दूसरा और जालंधर व लुधियाना ने साझे तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
उन्होंने आगे बताया कि अंडर 21 से 30 साल पुरुष वर्ग में जालंधर ने पहला, पटियाला ने दूसरा और अमृतसर व बरनाला ने साझे तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस मुकाबलों में जालंधर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सोने का और दो चांदी के पदक प्राप्त किए और यह उपलब्धि जालंधर जिले के लिए गर्व की बात है। उन्हें खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...