Site icon Dainik Savera Times

जालंधरः ब्रेजा कार और ई-रिक्शा के बीच हुई भयानक टक्कर, 3 लोग घायल

वहीं हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जगननाथ पुत्र बूटा राम निवासी काला बकरा जालंधर, अमनदीप कौर पुत्री बिहारी लाल गांव अर्जुनवाल और मनजिंदर कौर पुत्री जसविंदर सिंह गांव उदेसियां के रूप में हुई है।

जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आदमपुर के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने गाड़ी के मालिक दलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव नवां को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version