Site icon Dainik Savera Times

जालंधरः बाइक मैकेनिक की दुकान में चोरी, पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई

जालंधर। जालंधर के थाना लांबड़ा के अधीन गागला फार्म ने नजदीक बाइक मैकेनिक की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। इस मामले की जानकारी देते पीड़ित राधे चंदन लाली ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद करके चले गए थे। आज जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए आये तो देखा कि दुकान के पीछे गड्ढा खोदा हुआ था। हालांकि एक से डेढ़ फुट गड्ढा करने के दौरान वह चोरी करने में कामयाब नहीं हुए तो उसके बाद छत में छेद करके दुकान में घुस गए। इस दौरान चोर 10 से 15 हजार सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Exit mobile version