Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में आज नहीं आएगी Power Supply, कई बड़े इलाके होंगे प्रभावित

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के कई हिस्सों में आज बिजली गुल रहेगी, जिससे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पावरकॉम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुछ खास क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, 66 के.वी. रेडियल सब-स्टेशन से जुड़े 11 के.वी. फीडरों जैसे प्रताप बाग, मंडी रोड, सैंट्रल मिल, रेलवे रोड, अड्डा होशियारपुर और लक्ष्मीपुरा पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जाएगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली की अनुपलब्धता:

बिजली कटौती का असर फगवाड़ा गेट, प्रताप बाग, आवां मोहल्ला, रायजपुरा, चहार बाग, रस्ता मोहल्ला, खोदियां मोहल्ला, सैदां गेट, खजुरां मोहल्ला, चौक सूदां, शेखां बाजार, टाली मोहल्ला, कोट पक्षियां, संतोषी नगर, ढन्न मोहल्ला, किला मोहल्ला, अड्डा होशियारपुर चौक, काजी मोहल्ला, अटारी बाजार, मंडी रोड, प्रताप रोड, किशनपुरा, अजीत नगर, बलदेव नगर, दौलतपुरी, लक्ष्मीपुरा, जगतपुरा और इनके आस-पास के इलाकों पर पड़ेगा।

जनता से की गई अपील:

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान बिजली से चलने वाले जरूरी उपकरणों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें और बिजली से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साथ ही, इस कटौती का उद्देश्य ग्रिड और फीडर की मेंटेनेंस है जिससे भविष्य में बेहतर सेवा मिल सकेगी।

Exit mobile version