
Jalandhar to Issue 20 Temporary Firecracker Sale Licences : जालंधर। दीपावली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने 20 अस्थायी लाइसेंस जारी करने की घोषणा की है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर के अनुसार, लाइसेंसों का आवंटन 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रेड क्रॉस भवन, जालंधर में ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक 21 से 27 अक्टूबर 2026 तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदक का जालंधर जिले का निवासी होना और कम से कम 18 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है। पटाखों की अस्थायी दुकानें गांव राउवाली, पठानकोट रोड पर निर्धारित स्थान पर लगाई जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री से संबंधित न्यायालय या सरकार के आदेशों में बदलाव होने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।