Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लेन पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गड्ढे बने परेशानी का कारण

August 12, 2026

जालंधर: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लेन पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गड्ढे बने परेशानी का कारण

जालंधर: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लेन पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दरअसल, सड़क पर पानी भरने से बने गड्ढों में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसकर पलट गई। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

दरअसल, सड़क का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा है। लोगों के अनुसार, सड़क पर करीब 3-3 फीट पानी भरा होने के कारण गड्ढों का राहगीरों को पता नहीं चल पाता, जिससे रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, दुकानदार बलबीर सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और पाइप डालने का काम भी किया गया था। लेकिन उसके बाद से सड़क का काम काफी समय से अधूरा पड़ा है।

निर्माणाधीन सड़क के कारण आसपास के दुकानदारों का कामकाज भी ठप हो गया है। वहीं, सड़क में पड़े गड्ढों के कारण रोजाना वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। आज भी सड़क पर पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गड्ढे का पता नहीं चला और सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में पलट गई।

दुकानदारों के अनुसार, वे रोजाना लोगों की राहत के लिए प्रयास कर रहे हैं। बलबीर सिंह ने बताया कि लंबा पिंड चौक से लेकर सूच्ची पिंड तक निर्माणाधीन सड़क का यही हाल है। ऐसे में दुकानदारों ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की अपील की है, ताकि दुकानदार पहले की तरह अपना कामकाज कर सकें और राहगीर भी हादसों का शिकार होने से बच सकें।

मामले की जानकारी देते हुए गोरा ने बताया कि एक साल बीत गया, लेकिन सड़क की खस्ता हालत अभी तक बरकरार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा करवाए गए बोर भी बंद हो गए हैं। कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से एक महिला की टांग टूट गई थी। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

गोरा ने कहा कि बदकिस्मती यह है कि इस रास्ते के अलावा कोई और विकल्प नहीं है, जिसके कारण वाहन चालक इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर करीब 3 फीट पानी भरा होने के कारण गड्ढों का वाहन चालकों को पता नहीं चलता, जिससे वे हादसों का शिकार हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें