Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bomb Threat: जालंधर के इन दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 15, 2025

Bomb Threat: जालंधर के इन दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

जालंधर: शहर में आज दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि IVY स्कूल और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को बम धमकी का ई-मेल प्राप्त हुआ है। ये धमकी मिलने के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। इसी के साथ ही जालंधर के रेलवे ट्रैक को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

जालंधर के स्कूलों को बम की धमकी के मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। जिसके बाद अब सभी स्कूलों को खाली कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि, 12 दिसंबर शुक्रवार को अमृतसर में भी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला। जिसके बाद इलाके के कई नामी स्कूलों को अचानक खाली करवाना पड़ा।

सुबह-सुबह खाली कराए गए स्कूल

धमकी की जानकारी मिलते ही कई स्कूलों ने पेरेंट्स को तुरंत मैसेज और नोटिस भेजकर बच्चों को घर ले जाने को कहा। कुछ स्कूलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की तलाशी ली गई।

ये भी पढ़ें: Canada में 2 पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या, ढाई साल पहले गए थे विदेश

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं। हर स्कूल में एक गजेटेड अधिकारी की तैनाती की गई है और एंटी-वैंडलिज्म जांच की जा रही है। वहीं, साइबर पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें