Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: लतीफपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, बेघर हुए लोगों का जाना हाल

December 19, 2022

जालंधर: लतीफपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, बेघर हुए लोगों का जाना हाल

जालंधर: लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों से मिलने के लिए आज केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी मौजूद रहे। लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ अपना दुख साझा किया और बताया कि वह किन हालातों से गुजर रहे हैं। वहीं, लोगों को इस हाल में देखते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर बेहद दुख हुआ। कड़ाके की ठंड में लोग टेंट में सोने के लिए मजबूर हैं। सरकार को इनके घरों का इंतजाम करना चाहिए था।

बता दें 9 दिसंबर को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद लतीफपुरा में 75 साल से अवैध रूप से बने घर गिरा दिए गए थे। जिसके बाद से वह लोग सड़क पर टेंट में रहने के लिए मजबूर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें