Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar weather : जालंधर में शुरू हुई तेज बारिश, 24 घंटे में 10 डिग्री गिरा तापमान

March 16, 2026

Jalandhar weather : जालंधर में शुरू हुई तेज बारिश, 24 घंटे में 10 डिग्री गिरा तापमान

Jalandhar weather : जालंधर में सोमवार सुबह से ही अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को शहर का मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं, घने बादलों और रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण दिनभर ठंडक बनी रही और मार्च के महीने में एक बार फिर सर्दी का अहसास लौट आया।

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। रविवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के 32 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले लगभग 10 डिग्री कम रहा। मौसम में बदलाव रविवार सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ, जब अचानक तेज हवाएं चलने लगीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें