Dainik Savera Times

Jalandhar West Result LIVE: AAP के Mohinder Bhagat 37325 वोटों से जीते,पार्टी में जश्न का माहौल

जालंधर : पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा और दोपहर 2 बजे तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी कि उक्त सीट पर किसने जीत दर्ज की। कम मतदान प्रतिशत ने सभी दलों की चिंता बढ़ा दी है। 10 जुलाई को हुए मतदान में सिर्फ 54.90% वोट पड़े थे। यह वोट प्रतिशत पिछले करीब तीन दशक में सबसे कम रहा है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

जिसमें भाजपा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आप से भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से कोई नई पार्टी चुनाव जीतती आई है। 2012 में भाजपा, 2017 में कांग्रेस और 2022 में आप ने यहां से सीट जीती है।

Live : जालंधर पश्चिम परिणाम अपडेट

जीत का अंतर- 37325
पोस्टल बैलेट सहित अंतिम परिणाम

राउंड -13/13

मोहिंदर भगत आप- 55246
शीतल अंगुराल भाजपा- 17921
सुरिंदर कौर कांग्रेस- 16757

राउंड-12

मोहिंदर भगत आप-50732
सुरिंदर कौर कांग्रेस-15728
शीतल अंगुराल भाजपा-16614

राउंड-11

मोहिंदर भगत आप-46064
सुरिंदर कौर कांग्रेस-14668
शीतल अंगुराल भाजपा-15393

राउंड-10

मोहिंदर भगत आप-42007
सुरिंदर कौर कांग्रेस-13727
शीतल अंगुराल भाजपा-14403

जीत का अंतर- 27604

राउंड-9

मोहिंदर भगत आप-38568
सुरिंदर कौर कांग्रेस-12581
शीतल अंगुराल भाजपा-12566

जीत का अंतर- 25987

9वें राउंड की वोटिंग के साथ मोहिंदर भगत 38,568 वोट हासिल कर 25,987 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। सुरिंदर कौर 12,581 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि शीतल अंगुराल 12566 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

राउंड -8

मोहिंदर भगत आप-34709
सुरिंदर कौर कांग्रेस-11469
शीतल अंगुराल भाजपा-10355

जालंधर पश्चिम विधानसभा चुनाव में आप के मोहिंदर भगत ने लगातार बढ़त हासिल की है, जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लोकसभा चुनाव के ठीक बाद हुए उपचुनाव में मौजूदा सत्तारूढ़ आप के लिए यह एक अग्निपरीक्षा थी, जिसमें वह स्पष्ट रूप से जीत रही है। आप कार्यकर्ता मिठाई बांटकर और ढोल की थाप पर नाचकर जीत का जश्न मना रहे हैं।

राउंड-7

मोहिंदर भगत आप-30999
सुरिंदर कौर कांग्रेस-10221
शीतल अंगुराल भाजपा-8860

जालंधर पश्चिम उपचुनाव

राउंड-6

मोहिंदर भगत आप-27168
सुरिंदर कौर कांग्रेस-9204
शीतल अंगुराल भाजपा-6557

जालंधर पश्चिम उपचुनाव

राउंड-5
मोहिंदर भगत आप-23189
सुरिंदर कौर कांग्रेस-8001
शीतल अंगुराल भाजपा-4395

जालंधर पश्चिम उपचुनाव

राउंड-4

मोहिंदर भगत आप-18469
सुरिंदर कौर कांग्रेस-6871
शीतल अंगुराल भाजपा-3638

जालंधर पश्चिम उपचुनाव परिणाम

राउंड-3

मोहिंदर भगत आप-13847
सुरिंदर कौर कांग्रेस-4938
शीतल अंगुराल भाजपा-2782

तीसरे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी आठ हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है। तीसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 13847, सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 4938 और शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 2782 वोट मिले हैं।

जालंधर पश्चिम उपचुनाव परिणाम

राउंड -2

मोहिंदर भगत आप-9497
सुरिंदर कौर कांग्रेस-3161
शीतल अंगुराल बीजेपी-1854

वोटों की गिनती जारी है। दूसरे राउंड में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत 9407 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सुरिंदर कौर को अब तक 3161 वोट मिले हैं जबकि भाजपा की शीतल अंगुराल 1854 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

जालंधर पश्चिम उपचुनाव परिणाम

राउंड 1

मोहिंदर भगत AAP-3971 (अग्रणी)
सुरिंदर कौर कांग्रेस-1722
शीतल अंगुराल भाजपा-1073

पहले राउंड में ‘आप’ चल रही आगे

पहले राउंड में आप के मोहिंदर भगत 3971 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सुरिंदर कौर (कांग्रेस) 1722 व शीतल अंगुराल (बीजेपी) 1073 को वोट मिले हैं। हर राउंड के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और कुल 13 राउंड होंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार मतगणना जालंधर के खालसा कॉलेज (महिला) में होगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी, केंद्रीय सु`रक्षा बल और पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

Exit mobile version