Site icon Dainik Savera Times

जालंधरः गीता मंदिर में करवा चौथ पर महिलाओं ने सुनी कथा

जालंधरः करवा चौथ का पर्व शहर में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। शहर के मॉडल टाउन स्थित गीता मंदिर में भी महिलाओं की विशेष चहल-पहल देखने को मिली। यहां महिलाओं ने एकत्रित होकर चौथ माता की कथा सुनी और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने सुबह से ही व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया। हाथों में मेहंदी रचाकर और रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनकर महिलाओं ने त्योहार की खुशियों को साझा किया। मंदिर पहुंचीं महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक चौथ माता की कथा सुनी और पूजा के दौरान अपने पति की लंबी आयु तथा परिवार के सदस्यों के सुखी जीवन की कामना की।

इस दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूरे दिन निर्जला और निराहार रहकर व्रत रखा। करवा चौथ भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर महिलाएं चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोलती हैं।

📍 Location: जालंधर गीता मंदिर मॉडल टाउन (जालंधर)

Exit mobile version