Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: मकसूदा सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने दुकान के फाड़े बोर्ड

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260922-WA0097.mp4

जालंधर: मकसूदा सब्जी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहां सब्जी मंडी में नौजवानों द्वारा दुकान के बोर्ड फाड़े गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 41 नंबर दुकान कर्ण ट्रेडिंग नामक कंपनी के नौजवानों द्वारा बोर्ड फाड़े जा रहे है। इस घटना को लेकर करण ट्रेडिंग कंपनी के संचालक द्वारा पुलिस को शिकायत भी दे दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए संचालक ने बताया कि मंडी में नई शैड डाले गए थे, लेकिन फड़ पुराने ही है। उन्होंने बताया कि वह सन् 1992 से मंडी में आढ़त का काम कर रहे है। इस दौरान उनके द्वारा नए बोर्ड लगाए गए। उन्होंने कहा कि कल 20 से 25 नौजवान आए और कर्मियों को वहां से भगा दिया। जिसके बाद शरारती अनंसरों द्वारा बोर्ड फाड़ दिए गए। वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि 21 सिंतबर की रात 8.30 बजे नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के दौरान मंडी में आढ़ती के कर्मी आराम कर रहे थे, तभी मंडी में दहशत फैलाने के इरादे से 20 से 25 नौजवान आते है और उनकी कंपनी के बोर्ड फाड़ देते है। घटना को लेकर मंडी में मौजूद व्यापारियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आरोप है कि नौजवानों के हाथों में हथियार मौजूद थे और वह धमकियां देते हुए गेट के अंदर आकर बोर्ड फाड़ देते है। वहीं शोर सुनने पर 10 से 15 लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख उक्त शरारती अनसंर मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर ट्रेडिंग कंपनी के संचालक द्वारा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई गई और दोषियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Exit mobile version