Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar के CP Swapan Sharma की टीम को मिली एक और कामयाबी, 4 गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

March 30, 2024

Jalandhar के CP Swapan Sharma की टीम को मिली एक और कामयाबी, 4 गैंगस्टरों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के बाद प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गिरोह से जुड़े चार खूंखार गैंग्स्टर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि गैंगस्टर शहर में एक बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर आबादपुरा में अपराध की योजना बनाते समय संदिग्धों को पकड़ने के लिए की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नवीन सैनी उर्फ चिंटू पुत्र प्रेम सैनी निवासी मोहल्ला हरगोबिंद नगर, नीरज कपूर उर्फ झांगी पुत्र विजय कपूर निवासी गांधी कैंप, किशन बाली उर्फ गंजा पुत्र हरमेश कुमार बाली निवासी अबादपुरा जालंधर और विनोद जोशी पुत्र जगमोहन जोशी निवासी सराभा नगर जालंधर को क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन अपराधियों को गोलीबारी की घटनाओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान छह (.32 बोर) पिस्तौल और 26 कारतूस जब्त किये गये। श्री शर्मा ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से पुलिस ने दो सुपारी हत्याओं को प्रभावी ढंग से रोका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नवीन सैनी उर्फ चिंटू के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत 21 मामले और नीरज कपूर के खिलाफ जालंधर, मोहाली, पटियाला और होशियारपुर में छह मामले लंबित हैं, जबकि अन्य दो गैंगस्टरों की अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि का पता नहीं चला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें