Site icon Dainik Savera Times

जालंधर के DC सारंगल ने पराली जलाने के मामलों में सख्ती बरतने के दिए आदेश

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने पराली जलाने के मामलों में सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जीरो बर्निंग का लक्ष्य हासिल करना है। कर्तव्य में ढीलापन बरतने वाले क्लस्टर अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। क्लस्टर अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें फैसला किया गया कि छुट्टियों के दिन भी अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम के नेतृत्व में टीमें फील्ड में रहेंगी।

Exit mobile version