पंजाब डेस्क: संतों की नगरी होशियारपुर के नंबर 1 जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम, अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘ करेज टू राईज़’ अर्थात् कठिनाइयों से ऊपर उठने के हौंसले को ‘स्टोरी बेस्ड’ थीम के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से विद्यार्थी ने यह संदेश दिया कि जीवन में हार व जीत दोनों को स्वीकार करने की क्षमता होनी चाहिए व हर क्षण संघर्ष से भरा हुआ रास्ता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस मुश्किल डगर पर चलना पड़ता है।

यह कार्यक्रम को कुछ नये अंदाज से पस्तुत गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला कलेक्टर .मैडम अंशिका जैन उपस्थित रहीं वहीं सोनालिका इंडस्ट्रीज़ के वाईस चेयरमैन श्री अमृत सागर मित्तल तथा पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना जी विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर वासल एजुकेशन के प्रेसिडेंट श्री के के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी वाइस प्रेसिडेंट मैडम इना वासल जी, सीईओ श्री राघव वासल जी, डायरेक्टर मैडम अदिति वासल, वासल हैल्थकेयर के एमडी डॉ, आरके. वासल, डायरेक्टर मैडम सोनिया वासल भी उपस्थित रहे। सर्वपथम मुख्यातिथि व अन्य गणमान्यों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया व कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित करने से हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ में गणेश वंदना प्रस्तुति से हुआ। ग्रेड 3 के छोटे बच्चों ने मनोहारी भाव से नृत्य भंगिमाओं का प्रदर्शन किया तथा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जीवन के विविध रूपों को दर्शाने वाले इस शानदार शो की तैयारियाँ बॉलीबुड के ख्याति प्राप्त नृत्य निर्देशक श्री उमाशंकर खिलनानी द्वारा तैयार करवाई गई।इस कार्यक्र्रम में ग्रेड 5 के बच्चों ने वैस्टर्न रेट्रो डांस की मनमोहक प्रस्तुति पेश की जिसमें मामा मियाँ ,डैडी कूल, ग्रीस लैटनिंग और हैमर ग्रुप ने पाश्चात्य नृत्य की झलकियाँ प्रस्तुत की। ग्रेड 6 के बच्चों ने बास्केट बॉल के साथ सुंदर नृत्य पेश किया। ग्रेड 7 के छात्रों ने ‘मैसेज ऑफ पीस’ में जहाँ हो प्यार का मौसम, कंटेम्परेरी और लैंप गु्रप ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।’शान ए तिरंगा’ डाँस में देशभक्ति के जज्बे और जोश भरे भाव और देशप्रेम के मनोरम दृश्य दिखाए गए।
‘देवी नृत्यमें छऊ नृत्य के द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदर झाँकियाँ भी दर्शकों में ईश्वर के प्रति आपार श्रद्धा और आस्था पैदा करने वाला प्रतीत हुआ।गौरबतलब है कि इस नृत्य के द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा में अष्टभुजाधारिणी माँ दूर्गा और दैत्यराज महीषासुर के युद्ध का सजीव दृश्य उप्त्पन्न होता है।यह नृत्य पूर्वोत्तर राज्यों की लोक परंपरा को दर्शाता है। वेस्टर्न डाँस भी नन्हें कलाकारों ने बहुत अच्छे ढ़ंग से निभाया.।ब्राडवे नृत्य द्वारा विद्यार्थियों ने सभी दर्शकों का मनमोह लिया।
समारोह के अंत में प्रबधंकीय समीति ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटय संगीत एवम् थियेटर नाटिका जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने दशकों को भाव विभोर किया जिसके लिए सभी छात्र व टीम बधाई के पात्र है। मुख्यातिथि मैडम अशिका जैन जी ने कहा कि जैम्स कैम्ब्रिज स्कूल व वासल एजुकेशन छात्रों को कौशल विकास के द्वारा भावी नागरिक तैयार किया जाता है सभी छात्रों ने मंच पर मनोहारी रंगमंच नृत्य और संगीत से दर्शकों का मन मोह लिया। उनका संदेश हार के बाद जीत और जश्न .मनाने की परंपरा हमेशा प्रेरणादायक रहती है।
प्रिंसिपल संगीता निस्तंदार जी ने बताया कि समारोह में प्रतिभागी छात्रों ने महीनों की कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से इस वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। प्रिंसिपल निस्तंदा्र जी ने बताया कि लगभग एक हज्रार बच्चों ने एनुअल कोम्सर्ट में अपनी अहम हिस्सेदारी निभाई।
इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी व सीईओ श्री राघव वासल ने सयुंकत वकतव्य में कहा कि उनके संस्थान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। श्री संजीव वासल जी ने बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभका.नाएँ दी व विद्यार्थियों की मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में रचनात्.मकता और नेतृत्व क्षमता को निखारते हैं।” श्री संजीव वासल जी ने स्कूल के विद्याथियों की इस अथक मेहनत के लिए सराहना की तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।