Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप की सरकार आप के द्वार अभियान तहत जन सुविधा कैंप आज : DC Randhawa

February 6, 2024

आप की सरकार आप के द्वार अभियान तहत जन सुविधा कैंप आज : DC Randhawa

नवांशहर: सरकार द्वारा लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की बजाय उनके घरों समीप जाकर उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए जिले के नवांशहर, बंगा और बलाचौर उपमंडलों में आज आप की सरकार आप के द्वारा अभियान तहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ये जानकारी डीसी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिला प्रशासनिक परिसर नवांशहर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक में दी।

बैठक में एडीसी (ज) राजीव वर्मा, एडीसी (विकास) सागर सेतिया, एसडीएम नवांशहर डॉ अक्षिता गुप्ता, एसडीएम बलाचौर रविंदर बांसल, सहायक कमिश्नर जनरल गुरलीन कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि आज सुबह 10 बजे सब डिवीजन नवांशहर ब्लॉक नवांशहर के पल्ली झक्किी के पंचायत घर, दोपहर 12 बजे कोट पट्टी के पंचायत घर, दोपहर 02 बजे पंचायत पल्ली उची के पंचायत घर, 04 बजे पंचायत घर जबबोवाल में व औड़ ब्लाक के गांव बहादुरपुर के प्राइमरी स्कूल में सुबह 10 बजे व गरचा में दोपहर 12 बजे लोग सुविधा कैंप लगाए जाएंगे।

इसी तरह सब डिवीजन बलाचौर के ब्लॉक बलाचौर में गांव रैल माजरा, माजरा, माजरा बेट के कैंप सरकारी प्राइमरी स्कूल रैल माजरा में सुबह 10 बजे, गांव आसरों और प्रेम नगर के कैंप सरकारी प्राइमरी स्कूल आंसरों में सुबह 11 बजे और ब्लॉक सड़ोया में गांव झंडूपुर के कैंप पंचायत घर झंडूपुर में सुबह 10 बजे व गांव सिंघपुर के कैंप पंचायत घर सिंघपुर में सुबह 11 बजे आयोजित किए जाएंगे।


बंगा में सरकारी स्कूल घुमाण में सुबह 10 बजे, पंचायत घर मेहलियान में दोपहर 12 बजे व मंगत दिनगरिया में बाद दोपहर 02 बजे, एसडी धर्मशाला बागोरिया में सुबह 11 बजे, समीप मेन गेट बलोवाल में दोपहर 03 बजे व शहर बंगा का कैंप वार्ड 2 बाबा श्री चंद चबूथा मोहल्ला में सुबह 11 बजे लगाए जाएंगे। डीसी ने लोगों से उक्त कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें