Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jandiala पुलिस ने सब्जी विक्रेता हत्या मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

December 19, 2023

Jandiala पुलिस ने सब्जी विक्रेता हत्या मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर : जंडियाला थाने की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब बीते दिन जंडियाला में एक सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी देते डीएसपी सुच्चा सिंह ने कहा कि इस मामले में पहले भी एक आरोपी चंदन को पकड़ा था। जिस आरोपी ने रेकी की थी। तकनीकी तौर पर पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी रमित यादव को पकड़ने में कामयाब रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मण दास का कत्ल पुरानी रंजिश के चलते की गई है। इसमें कुल छह आरोपियों को नामजद किया गया था, बाकी जो भी आरोपी हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल घटना के समय किया गया था और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसे माननीय अदालत में पेश कर इसका रिमांड हासिल किया जाएगा। ऐसे में और भी खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें