Site icon Dainik Savera Times

जनता की रसोई के 8 वर्ष पूरे, लाखों की संख्या में लोगों ने 10 रुपए में खाया पेटभर खाना

फगवाड़ा़: जनता की रसोई के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश की ओर से जनता की रसोई में अरदास करवाई गई। इस दौरान रसोई में सैकड़ों लोगों ने खाना खाया। इस दौरान पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश ने अरदास में शामिल होकर सबके भले की अरदास की। पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए उठाए गए कदम जनता के उन पर विश्वास के फलस्वरूप हमेशा सफल रहे हैं। इसके लिए वह हमेशा जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज जनता की रसोई का लाभ सैकड़ों लोग उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि जनता की रसोई लोगों की रसोई है। उन्होंने जनता की रसोई के 8 वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि शुरू से ही जनता की सेवा करना उनके परिवार का मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्य करने में खुशी होती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा हलका होशियारपुर के सभी लोग उनका परिवार है। इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसला, अवतार सिंह मंड, राज कुमार गुप्ता, रीना खोसला, परमजीत सिंह चाचोकी, सुरजीत जीता पांडवा, बीराराम बलजोत, कुलविंदर सिंह किंदा, जसविंदर कौर, राजिंदर कौर डाबरी, वीवा व अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- केंद्र का दावा, LPG अफवाहों पर लगाम के लिए 21 राज्य-UT रोज दे रहे अपडेट

Exit mobile version