Site icon Dainik Savera Times

January Month Holiday: 23, 24, 25 और 26 जनवरी को होंगी छुट्टियां, ये सर्विस रहेगी बंद

Holiday

Holiday

पंजाब डेस्क: जनवरी महीने के आख़िरी हफ्ते में आम लोगों को बैंक से जुड़े ज़रूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 23 से 26 जनवरी तक अलग-अलग कारणों से बैंकों में छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में अगर आप ब्रांच जाकर कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जानकारी जान लेना बेहद ज़रूरी है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग बिना छुट्टियों की जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और बाद में पता चलता है कि उस दिन बैंक बंद है। बता दें कि बैंक की छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होतीं, क्योंकि कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों पर निर्भर करती हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें साफ़ बताया जाता है कि किस तारीख को और किस शहर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

23 जनवरी को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार, 23 जनवरी को देश के कुछ चुनिंदा शहरों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में छुट्टी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्र साईं जयंती और बसंत पंचमी जैसे अवसरों के कारण रहेगी। हालांकि, इन शहरों के अलावा देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

24 से 26 जनवरी तक लगातार बैंक छुट्टी

24 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकिंग सेवाएं बंद रहती हैं। इसके बाद 25 जनवरी को रविवार होने की वजह से भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा, जिसके चलते सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह 24, 25 और 26 जनवरी को लगातार तीन दिन बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो पाएगा।

ये भी पढ़ें: Amritsar Airport पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, थाई नागरिक महिला गिरफ्तार

कैसे निपटाएं ज़रूरी काम?

लगातार छुट्टियों के दौरान ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें। हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश जमा या अन्य ब्रांच से जुड़े कामों के लिए आपको छुट्टियों के बाद ही इंतज़ार करना होगा।

Exit mobile version