Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में तीसरा स्थान प्राप्त कर मोहाली के जसजीत सिंह बने पीसीएस

December 22, 2024

पंजाब में तीसरा स्थान प्राप्त कर मोहाली के जसजीत सिंह बने पीसीएस

मोहाली: पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) रजिस्टर ए-2 परीक्षा के परिणाम में मोहाली के जसजीत सिंह ने पंजाब में तीसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि राज्य में पहला स्थान अमनदीप सिंह मावी ने प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान गुरकिरण दीप सिंह ने प्राप्त किया।

जसजीत सिंह वर्तमान में सीएमओ, पंजाब में मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के वरिष्ठ सहायक के रूप में सेवारत हैं। वे 21 वर्षों से अधिक समय से सरकार में सेवारत हैं और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अपनी ड्यूटी के दौरान जनहित की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं में उनके योगदान के लिए उन्हें कई बार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

मोहाली के सेक्टर-91 निवासी जसजीत सिंह ने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, जालंधर से सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद वे सरकारी सेवा में शामिल हो गए। अपनी उपलब्धि का श्रेय ईश्वर व अपने परिवार को देते हुए जसजीत सिंह ने कहा कि वह पहले से भी अधिक लगन, जुनून व निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें