Site icon Dainik Savera Times

जसकरण देओल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया झूठा

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/YouCut_20260810_170940248.mp4

लुधियाना: मुल्लापुर दाखा से अकाली दल हल्का इंचार्ज जसकरण देओल पर लगे आरोपों के बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ झूठी साजिशों के तहत माहौल बनाया गया। राजनीतिक नेताओं पर भी आरोप लगाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है।

लुधियाना में मुल्लापुर दाखा हल्का से अकाली दल हल्का इंचार्ज जसकरण देओल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों उनके खिलाफ दर्ज केस में राजनीतिक साजिशें शामिल थीं, जहां उनकी सौतेली बेटी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके पीछे एक खास व्यक्ति है, हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें ऐसी साजिशों के तहत फंसाने की साजिश की गई है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में लाइव डिटेक्टेड टेस्ट की मांग करते हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, जिस लड़की को मेरे खिलाफ फंसाया गया है। वह मेरी सौतेली बेटी है और उसे लुधियाना से दूर पढ़ने के लिए भी भेजा गया था, लेकिन वहां भी एक खास व्यक्ति ने उसका पीछा किया और मेरे खिलाफ साजिश रची।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

Exit mobile version