Site icon Dainik Savera Times

जसकरनजीत सिंह तेजा ने DCP सिटी अमृतसर का संभाला पदभार, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को बताया प्राथमिकता

अमृतसर: जसकरनजीत सिंह तेजा PPS ने आज डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे डी.सी.पी. रूरल लुधियाना के पद पर अपनी सेवाएं निभा रहे थे।

पदभार संभालने के उपरांत डीसीपी जसकरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गुरु नगरी श्री अमृतसर में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे अमृतसर शहर में अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आम जनता को पुलिस विभाग की ओर से बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं विश्वास को और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

डीसीपी सिटी ने कहा कि गुरु नगरी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए शहर में सुरक्षित एवं सुचारू माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम तथा लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने अमृतसरवासियों से अपील की कि शहर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अपना सहयोग दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस विभाग लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version