Site icon Dainik Savera Times

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की नेताओं को नसीहत, आस्था से जुड़े मामलों पर न करें टिप्पणी

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बीजेपी विधायक द्वारा की गई नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी के एक विधायक द्वारा दूसरे विधायक के खिलाफ मजाक और नस्लभेदी टिप्पणी करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इसके साथ ही जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने टिप्पणी करने वाले विधायक को विधानसभा से निष्कासित करने और 295ए के तहत मामला दर्ज करने की बात की है। उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि, आस्था से जुड़े मामलों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

Exit mobile version