Site icon Dainik Savera Times

28 नवंबर को आयोजित होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

अमृतसर: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अवाण (रमदास), अमृतसर में छठी कक्षा के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिला अमृतसर के ब्लॉक अजनाला, मजीठा, रईया और तरसिक्का में बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. हेम राज सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर संबंधित ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) कार्यालयों में भेज दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित बीपीईओ कार्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को अभी तक अपना रोल नंबर या एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, वे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अवाण (रमदास) के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version