Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी की दुकान में लूट,आरोपी गिरफ्तार मामला दर्ज

April 17, 2024

अमृतसर में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी की दुकान में लूट,आरोपी गिरफ्तार मामला दर्ज

अमृतसर: पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशन और बुरे तत्वों और लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सी डिवीजन क्षेत्र में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी की दुकान से लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए आरोपी जगजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्पण अहलूवालिया ने जानकारी देते हुए कहा कि, यह आरोपी 6 अप्रैल को जमानत पर बाहर आया था और इसी के चलते खिलौना पिस्तौल के बल पर ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी वजह से वह पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर गया और अपने कपड़े बदले। कुछ दिन पहले इसी आरोपी ने सिविल लाइन थाने में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें