
Judicial Officers Encourage Girls at Diwali Exhibition : जालंधर। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से बच्चियों की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए दिवाली प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी से होने वाली पूरी आय बच्चियों की शिक्षा, कल्याण और विकास पर खर्च की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.एस. राय, श्री जगमोहन सिंह संघे, जसविंदर सिंह, दीप्ति गुप्ता, अर्चना कंबोज और विशेश कंबोज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सीनियर डिवीजन सिविल जज श्रीमती हरप्रीत कौर और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राहुल कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और दिवाली के लिए सजावटी सामान की खरीदारी की।
उन्होंने बच्चियों की ओर से तैयार की गई वस्तुओं की सराहना करते हुए उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी से प्राप्त होने वाली पूरी राशि बच्चियों के कल्याण, शिक्षा और विकास पर खर्च की जाएगी। इस अवसर पर जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सीनियर सहायक जगन नाथ भी मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...