Judo Events Begin in Amritsar : अमृतसर। ‘खेलां वतन पंजाब दियां 2026’ के तहत जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में लड़के-लड़कियों ने उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लिया।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 28 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 वर्ग में लड़के एवं लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले करवाए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंडर-14 लड़कियां
28 किलोग्राम भार वर्ग: संध्या (के.बी.डी.एस.) ने प्रथम तथा नवदीप (वंडाली गुरु) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
32 किलोग्राम भार वर्ग: सहजप्रीत (भवन एस.एल. स्कूल) ने प्रथम, गरिमा (के.सी.एस.) ने द्वितीय, जबकि सुनैना (के.बी.डी.एस.) और यशप्रीत (के.सी.एस.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
36 किलोग्राम भार वर्ग: सीरत कौर (के.सी.एस.) ने प्रथम, रुहानी (के.बी.डी.एस.) ने द्वितीय, जबकि काव्या और निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 लड़के
30 किलोग्राम भार वर्ग: गुरलाल सिंह (वंडाली गुरु) ने प्रथम, करण सिंह (वंडाली गुरु) ने द्वितीय, जबकि यश गिल (वंडाली गुरु) और विहान भारद्वाज (सैनिक पब्लिक स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35 किलोग्राम भार वर्ग: अनमोल (सरकारी स्कूल) ने प्रथम, कृष्णा (भवन एस.एल.) ने द्वितीय, जबकि लक्षदीप सिंह (के.सी.एस.) और साहिलदीप (स्कूल ऑफ एमिनेंस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
45 किलोग्राम भार वर्ग: पवनीत सिंह (के.पी.एस.) ने प्रथम तथा नामयस (वंडाली गुरु) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा उन्हें अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने जिले और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।