Site icon Dainik Savera Times

जस्टिस रोहित कपूर द्वारा अमृतसर और बाबा बकाला साहिब की अदालतों का निरीक्षण

अमृतसर: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस रोहित कपूर ने अमृतसर और बाबा बकाला साहिब की अदालतों का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कौर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजिंदर सिंह, सीजेएम सुप्रीत कौर, एसीजेएम परमिंदर कौर बैंस और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव अमरदीप सिंह बैंस भी उपस्थित थे।

समीक्षा और निर्देश
जस्टिस रोहित कपूर ने अदालतों के कामकाज, न्यायिक बुनियादी ढांचे, केस मैनेजमेंट सिस्टम और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और स्टाफ को मामलों के समय पर निपटान और न्याय की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी
उन्होंने 14 मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आपसी सहमति के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जाए ताकि वादियों को त्विरत लाभ मिल सके।

प्रशासनिक स्वागत और सम्मान
अमृतसर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से डीसी दलविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी (अमृतसर ग्रामीण) सोहेल कासिम मीर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Exit mobile version