अमृतसर। पंजाब सरकार के ‘नशों के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में खेल गतिविधियां शुरू की हैं। इसी कड़ी में वेरका ब्लॉक के संत नगर (वार्ड नंबर 18) में कबड्डी प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस दौरान वेरका थाना प्रभारी सुमनप्रीत कौर ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।
इसका उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाना और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी पहल के अंतर्गत, आज वेरका ब्लॉक के संत नगर (वार्ड नंबर 18) में एक कबड्डी प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। वेरका पुलिस स्टेशन की SHO सुमनप्रीत कौर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वार्ड प्रभारी हरपाल सिंह निज्जर भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
इस मौके पर, SHO सुमनप्रीत कौर ने युवाओं को नशीले पदार्थों जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी पैदा करते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना उन्हें नशों से दूर रखने में एक अहम भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने जिले के 56 गांवों और शहरी इलाकों को ‘ड्रग हॉटस्पॉट’ के रूप में चिह्नित किया है।
पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार, खेल विभाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर 27 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक, हर हफ्ते अलग-अलग गांवों और इलाकों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर खेल विभाग से कबड्डी कोच नीतू और जूडो कोच शिवम शर्मा भी मौजूद थे।

