Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रग हॉटस्पॉट में गूंजी कबड्डी की गूंज, बच्चों को नशों से दूर रहने का संदेश

November 3, 2026

ड्रग हॉटस्पॉट में गूंजी कबड्डी की गूंज, बच्चों को नशों से दूर रहने का संदेश

Kabaddi Match Promotes Drug-Free Youth : अमृतसर। पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत युवाओं को नशों से दूर रखने और खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में छेहरटा के ड्रग हॉटस्पॉट ग्वाल मंडी में छोटे बच्चों का कबड्डी शो मैच करवाया गया। इस दौरान डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बच्चों को खेलों से जुड़ने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए 56 गांवों और शहरी क्षेत्रों में खेल विभाग की ओर से खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन के सहयोग से 27 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सप्ताह दो गांवों और क्षेत्रों में विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसी कड़ी के तहत छेहरटा के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्र ग्वाल मंडी में छोटे बच्चों का कबड्डी शो मैच करवाया गया। इस अवसर पर डी.एस.पी. छेहरटा श्री इंद्रजीत सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों को खेलों से जुड़े रहने तथा नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों और मैच देखने आए दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशों जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर खेल विभाग की ओर से श्री जसप्रीत सिंह, फिजिकल ट्रेनर तथा श्री मनजीत सिंह, फुटबॉल कोच भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें