Site icon Dainik Savera Times

अमरीका से आए कबड्डी प्रोमोटर Jasdev Gola की सड़क हादसे में मौत

माछीवाड़ा : माछीवाड़ा ब्लाक अंतर्गत झाड़ साहिब गांव के निवासी और अब अमरीका में रहते कबड्डी प्रमोटर जसदेव सिंह गोला (50) की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जसदेव सिंह गोला समराला में आयोजित होने वाले वार्षिक कबड्डी कप में भाग लेने के लिए अमरीका से आए थे और वे इस खेल मेले का खूब प्रचार करते थे।

बीती रात वह सरहिंद नहर किनारे गढ़ी पुल से झाड़ साहिब को अपनी इनोवा कार से जा रहे थे तभी एक दुर्घटना हो गई, जिससे उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जसदेव सिंह गोला राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी व फुटबाल खिलाड़ी भी रह चुके हैं, जिनका खेल जगत में अच्छा नाम था। जसदेव सिंह गोला की मौत से खेल जगत में शोक की लहर पाई जा रही है।

Exit mobile version