Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगरूर BJP कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, कालिया ने साधा सरकार पर निशाना

July 28, 2026

संगरूर BJP कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, कालिया ने साधा सरकार पर निशाना

Kalia took aim at the government : जालंधर। भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 26-27 जुलाई की रात करीब 3 बजे संगरूर स्थित भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया।

पंजाब में BJP पर फिर हमला, उठे सवाल

यह पंजाब में भाजपा से जुड़ी घटनाओं की पहली वारदात नहीं है। कालिया ने कहा कि इससे पहले 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ था। वहीं, 2025 में 7-8 अप्रैल की रात उनके घर पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भाजपा से जुड़ी यह तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी संस्था या संगठन द्वारा पंजाब में अशांति फैलाने और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

ऐसी घटनाओं से भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से संगरूर हमले की गहन जांच करवाने की मांग की। मनोरंजन कालिया ने कहा कि आतंकवाद के दौर में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब की अमन-शांति के लिए कुर्बानियां दी थीं, लेकिन राज्य की शांति भंग नहीं होने दी। संगरूर में हुए पेट्रोल बम हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें