Site icon Dainik Savera Times

कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी मां की हत्या कर की, शव को घर के आंगन में दफनाया

अमृतसर: गांव वडाला खुर्द में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफना दिया। घटना खलचियां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले वडाला खुर्द गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मां अमरजीत कौर पत्नी सुरता सिंह अपनी बेटी के साथ अपने बेटे से मिलने आई थीं, लेकिन वह रात को अपने बेटे के साथ सो रही थीं, तभी उनके बेटे सविंदर सिंह ने उनसे प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कहा, जब उन्होंने इनकार कर दिया. उसने अपनी मां को मार डाला। घटना की जानकारी खिलचिया थाने की पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version