Site icon Dainik Savera Times

कलयुगी मां ने प्रेम प्रसंग के चलते 11 महीने की बच्ची को दी नींद की गोलियां, मौत

अमृतसर : अजनाला थाना लोपोके के अधीन गांव कक्कड़ की एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसका प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ चल रहा था। पता चला है कि महिला पूरे परिवार को नींद की गोलियां देकर आशिक के साथ फरार होने वाली थी लेकिन बच्ची की उम्र छोटी होने के कारण उसकी मौत हो गई। थाना लोपोके पुलिस ने मां को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि महिला का नाम लक्ष्मी है। वहीं, आरोपी के पति हीरा सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के एक युवक के साथ थे। उन्होंने कई बार अपनी पत्नी को समझाया मगर वह नहीं मानी। गत रात उसकी पत्नी ने पूरे परिवार और 11 महीने की बच्ची को नींद की गोलियां दे दी।

Exit mobile version