Site icon Dainik Savera Times

‘कमल कौर भाभी’ हत्याकांड में बठिंडा की अदालत ने सुनाया फैसला: मेहरों को न्यायिक हिरासत में भेजा

'Kamal Kaur Bhabhi' Murder Case

'Kamal Kaur Bhabhi' Murder Case

पंजाब डेस्क: इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ‘कमल कौर भाभी’ हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों को बठिंडा की अदालत ने 29 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अदालत में पेशी के बाद फैसला

आरोपी को आज कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चित रही ‘कमल भाभी’ की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

विदेश भागने के बाद गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी पंजाब से फरार होकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चला गया था। बाद में उसे वापस भारत लाया गया, जिसके बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने मांगा वॉयस सैंपल

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब पुलिस ने अदालत में आरोपी का वॉयस सैंपल लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। पुलिस का मानना है कि इससे केस से जुड़े अहम सबूत जुटाने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version