बठिंडा: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत आज बठिंडा की अदालत में पेश हुईं। यह सुनवाई बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ बयान देने को लेकर हुई है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।
बता दें कि सुनवाई के दौरान कंगना रनौत ने कहा, “मुझे बीबी महिंदर कौर के बारे में गलतफहमी हुई थी। जो मैंने उनके बारे में बयान दिया था, उसके लिए मुझे बहुत अफसोस है।” उनके इस बयान से यह साफ हुआ कि उन्होंने अपने शब्दों पर पछतावा जताया है।
कंगना रनौत ने की थी विवादित टिप्पणी
यह मामला कंगना रनौत के उस विवादित सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बठिंडा जिले के बहादरगढ़ जंडियां गांव की एक बुजुर्ग महिला को लेकर टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी किसानों और सामाजिक संगठनों के लिए विवाद का कारण बनी थी। बुजुर्ग महिला ने कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था, जो पिछले कई वर्षों से अदालत में चल रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कंगना की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कंगना को बठिंडा अदालत में पेश होकर कार्यवाही में सहयोग करना होगा।
सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी
कंगना की पेशी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और आने-जाने वालों की जांच सख्ती से की जा रही है। मीडिया कर्मियों और समर्थकों की बड़ी संख्या अदालत परिसर में जुटी हुई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही परिसर में प्रवेश करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है और किसी भी अप्रिय घटना या विरोध-प्रदर्शन की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। कंगना रनौत की यह पेशी विवादित पोस्ट से जुड़े लंबित मामले में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और यह देखना बाकी है कि अदालत में आगे की कार्यवाही किस दिशा में जाएगी।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे CM मान, 350वें शहीदी समागम का देंगे न्योता
मेष: दिन शुभ रहेगा...