Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे कन्हैया मित्तल, कहा-हम राम के थे, हैं और रहेंगे

चंडीगढ़: ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ भजन गाने वाले कन्हैया मित्तल ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कुछ लोगों से गलतियां हो जाती हैं। मैं भी उन्हीं लोगों में शुमार हूं, लिहाजा मैंने फैसला किया है कि मैं किसी भी कीमत पर किसी भी सनातनी का दिल नहीं तोड़ंगा। पिछले 2 दिनों में मुङो यह एहसास हुआ है कि मैंने सभी सनातनियों को ठेस पहुंचाई है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मेरी इतनी चिंता करता है। मैं पिछले 2 दिनों से देख रहा हूं कि लोग परेशान हैं, इसके लिए मैं माफी मंगाता हूं। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। अब मैं उस फैसले को वापस लेता हूं। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने दिल्ली में भाजपा नेता मनोज तिवारी और नीलकांत बख्शी से मुलाकात की।

Exit mobile version