Site icon Dainik Savera Times

कंवरदीप सिंह राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग पंजाब के चेयरमैन नियुक्त

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से कंवरदीप सिंह की राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग पंजाब के चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति की गई है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चेयरमैन के कार्यकाल की मियाद तीन साल के लिए होगी। नियम और शर्तें कमिशन फॉर प्रोटेक्शन चाइल्ड राइट्स एक्ट, 2005 के अधीन राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित नियमों के अनुसार लागू होंगी। इस सबंधी पंजाब सरकार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 19 जनवरी, 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

Exit mobile version