Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में बड़ा हादसा: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, 7 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

November 27, 2024

कपूरथला में बड़ा हादसा: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, 7 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

Kapurthala Accident :  कपूरथला जिले के होथियां गांव के पास स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि सात साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं घायलों को राहगीरों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसूरवाल बेट निवासी सिमरनजीत सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शेखूपुर से एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के बाद मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव मंसूरवाल बेट जा रहे थे।जब वे गांव हॉटियां के पास पहुंचे तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल एक स्कूल बस से टकरा गई, जिससे उनकी सात वर्षीय बेटी सीरत कौर की मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में सिमरनजीत सिंह, उनकी पत्नी सुमन और करीब डेढ़ साल की बच्ची सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर जालंधर रेफर किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें