Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथलाः जालंधर रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, सब इंस्पेक्टर की मौत

June 20, 2024

कपूरथलाः जालंधर रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, सब इंस्पेक्टर की मौत

जालंधर। पंजाब के कपूरथला में जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट के पास देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर की घायल होने के बाद मौत हो गई। सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट के एसएचओ मंजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान जालंधर निवासी सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के रूप में हुई है। वह फगवाड़ा डिवीजन के सतनामपुरा थाने में तैनात थे।

एसएचओ मंजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अर्बन एस्टेट के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार चालक एसआई जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एसएचओ मंजीत सिंह ने यह भी बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, सतनामपुरा थाने के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह किसी सरकारी काम से कपूरथला में एक वकील से मिलने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें