Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला: ढिलवां और नडाला में 17.49 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण शुरू

November 26, 2024

कपूरथला: ढिलवां और नडाला में 17.49 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण शुरू

ढिलवां नडाला (कपूरथला): पंजाब सरकार ने शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की कड़ी के तहत ढिलवां और नडाला में 17.49 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू करवा दिया है। ढिलवां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 6.99 करोड़ रुपए और नडाला में 10.50 करोड़ रुपए होगी। इन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के औपचारिक काम का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के प्रभारी एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि ढिलवां में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 2 एमएलडी है, जिससे पूरे ढिलवां का सीवरेज पानी साफ हो जाएगा और 9 से 10 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।नडाला में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता एक एमएलडी है और इससे करीब 8 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इससे नडाला कस्बे के पानी को साफ करके सिंचाई के लायक बनाया जाएगा।

आधारशिला रखने के अवसर पर एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह के नेतृत्व में नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत ढिलवां और नडाला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ढिलवां में सीवरेज लाइन बिछाने का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि इससे शुद्ध होने वाले पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में ढिलवां व नडाला में गलियों, स्ट्रीट लाइटों आदि अन्य विकास कार्य भी शुरू करवाए जा रहे हैं ताकि इन नगर पंचायतों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

सीवरेज बोर्ड के अधीक्षक अभियंता आशीष राय ने बताया कि बोर्ड द्वारा इन प्लांटों का कार्य एक वर्ष के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इनसे शुद्ध होने वाले पानी का उपयोग करीब 50 एकड़ में सिंचाई के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर एक्सीडेंट अरविंद, एसडीओ राजविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें