Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

करमजीत अनमोल ने रामपुरा फूल हलके के गांवों का किया चुनावी दौरा, बीनूं ढिल्लों ने भी चुनाव मुहिम में लिया भाग

April 15, 2024

करमजीत अनमोल ने रामपुरा फूल हलके के गांवों का किया चुनावी दौरा, बीनूं ढिल्लों ने भी चुनाव मुहिम में लिया भाग

रामपुराफूल/बठिंडा/फरीदकोट: फरीदकोट लोक सभा हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल की चुनाव मुहिम को उस समय ज़बरदस्त समर्थन मिला जब पंजाब फिल्मों के सुपर- स्टार बिनूं ढिल्लों रामपुरा फूल के गांव ढपाली से अपने मित्र करमजीत अनमोल के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए। इस मौके उनके साथ रामपुराफूल हलके से विधायक बलकार सिंह सिद्धू, देहाती ज़िला प्रधान और बठिंडा इम्परूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन जतिन्दर सिंह भल्ला, खादी बोर्ड के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह मान और ज़िला योजना बोर्ड श्री मुक्तसर साहिब के चेयरमैन सुक्खजिन्दर सिंह काउनी मौजूद रहे।

फरीदकोट पार्लियामेंट हलके में पड़ते बठिंडा जिले के रामपुरा फूल हलके के मलूका, सिरीएवाला, दयालपुरा मिर्ज़ा, जलाल, आदमपुरा, ढिपाली, धिंगड़, महराज, रामपुरा फूल में चुनाव रैली को संबोधन करते करमजीत अनमोल ने कहा कि केंद्र ने पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया है और इस समय सत्ता पर काबिज़ बीजेपी सरकार ने पंजाब के 8 हज़ार करोड़ के ग्रामीण विकास फंड रोके हुए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार वास्तव में राज्य के किसानों और आम आदमी पार्टी की सरकार के ख़िलाफ़ राजनैतिक भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान का नेतृत्व वाली सरकार ने पहले दो सालों में राज्य निवासियों को मुफ़्त बिजली, मोहल्ला कलीनिकें और अच्छी शिक्षा के द्वारा बड़ी राहत दी है। पहली बार राज्य के नौजवानों को मैरिट के आधार पर 45 हज़ार से अधिक नौकरियां दीं गई हैं।

करमजीत अनमोल ने दियालपुर मिर्ज़ा गांव में कोई दो दर्जन परिवारों की तरफ से आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत भी किया।

इस दौरान लोगों के संबोधित करते हुए बीनूं ढिल्लों ने कहा कि करमजीत अनमोल एक ऐसा इंसान है जो इमानदार, मेहनती और ज़मीन के साथ जुड़ा हुआ है। ढिल्लों ने लोगों को कहा कि आप किसी भी समय ज़रूरत पड़ने पर करमजीत अनमोल की बाज़ू पकड़कर अपना काम करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनमोल अपनी ज़ुबान का पक्का और सचमुच हीरा इंसान है। उसने मतदान में जो भी वायदे आपके साथ किये हैं वह ज़रूर पूरे करेगा।

विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने इन चुनाव जनसभाओं को संबोधन करते कहा कि भगवंत मान सरकार की तरफ से दी गरंटियें एक- एक कर पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार की तरफ से देश की रक्षा के लिए जानें कुर्बान करने वाले पंजाबी शूरवीर शहीदों के परिवारों को एक- एक करोड़ रुपए की माली सहायता और परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जा रही है। यह भी देश में पहली बार हुआ है, जब मुख्यमंत्री ख़ुद शहीद के परिवार के घर जा कर सहायता राशि सौंप कर परिवार का दुख हलका करते हैं।

चेयरमैन जतिन्दर सिंह भल्ला ने इस मौके गांव वासियों को मुखातिब होते कहा कि हमारे हलके लिए यह खुशकिस्मती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करमजीत अनमोल को यहां की नुमाइंदगी करने के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि करमजीत अनमोल को दुनिया भर के लोग ख़ास कर पंजाबी एक साफ़ सुथरे गायक और कलाकार के तौर पर जानते हैं और फरीदकोट हलके की सेवा इन के हिस्से आना अपने आप में हमारे लिए सब से बड़ा तोहफ़ा है। उन्होंने कहा कि वोट वाले दिन सभी वोटर भाइयों ने करमजीत अनमोल को वोट दे कर सबसे अधिक रिकार्ड वोट के साथ जिता कर भेजना है जिससे हमारा भी नाम ऊँचा हो। इस मौके गांवों के पंचों सरपंचों और पार्टी नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें