Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Karmveer Tohra ने Tarun Chugh से की मुलाकात

December 7, 2022

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Karmveer Tohra ने Tarun Chugh से की मुलाकात

पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कर्मवीर टोहरा जी ने भाजपा मुख्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुघ से मुलाक़ात की इस समय चुघ ने उनको इस नियुक्ति पर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। चुघ ने कहा कि पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा जी का परिवार का समाज में विशेष योगदान हैं श्री गुरचरण सिंह टोहरा जी ने लगभग 27 साल तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रमुख के रूप में सेवा की। गुरचरण सिंह टोहरा जी 20 वी सदी के सबसे प्रभावशाली सिख नेताओ में से एक थे। आज भाजपा ने कर्मवीर टोहरा जी को पंजाब के युवाओ का नेतृत्व करने का अवसर देकर पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा जी के परिवार को सम्मानित किया है।

चुघ ने कहा की कर्मवीर टोहरा जी गुरचरण सिंह टोहरा जी द्वारा दिखाए गए पथ पर चल कर पंजाब प्रदेश में युवा मोर्चा का नेतृत्व कर प्रदेश भाजपा एवं युवाओ में नई ऊर्जा भरेंगे। भाजपा ने कर्मवीर टोहरा जी के रूप में प्रदेश को एक कुशल एवं कर्मठ कार्यकर्त्ता को युवाओ से जुड़ने का अवसर प्रदान किया हैं। उन्होंने आशा जताई की उनकी सांगठनिक क्षमता से पार्टी पंजाब में मज़बूत होगी एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रहेंगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता रहेगा। चुघ ने आश्वासन देते हुआ कहा की भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में संघठन को और सशक्त एवं मजबूत करेगी। मोदी जी के नेतृत्व में आने वाले चुनावो में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें