Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने 15000 रूपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

January 18, 2024

एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने 15000 रूपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला करनाल में ₹15000 की रिश्वत लेते हुए सेंट्रल इनकम टैक्स एंड सर्विस डिवीजन रेंज -22( सिटी एरिया) जीएसटी एरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार द्वारा जीएसटी नंबर के सस्पेंशन को रोकने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी को ₹15000 के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें