Dainik Savera Times

चंडीगढ़ में 13 अक्टूबर को होगा “कवि सम्मेलन” का आयोजन

चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर, मिनी ऑडिटोरियम, सेक्टर-18 बी में 13 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। ‘कलामय’ आयोजित होने जा रहे अपने तीसरे “कवि सम्मेलन” हेतु सभी साहित्य प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता है। सात्विक आर्ट्स द्वारा समर्थित इस कवि सम्मेलन में 10 चयनित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजक पवन मुसाफ़िर ने बताया कि इसका उद्देश्य रोज़ मर्रा की एकरसता से ऊबे आधुनिक मानव में साहित्य की कलात्मकता का प्रचार प्रसार करना है। हमारे लिए सुनाने वालों के साथ सुनने वाले भी महत्वपूर्ण हैं इसलिए अपनी पावन उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाएं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें : thekalamay@gmail.com

 

Exit mobile version