केजरीवाल और मान ने जालंधर में किया रोड शो

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए जालंधर में रोड शो किया।केजरीवाल ने जालंधर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद अब युवाओं.

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए जालंधर में रोड शो किया।केजरीवाल ने जालंधर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद अब युवाओं को नौकरियां मिल रही है। अनियमित कर्मचारी स्थाई हो रहे हैं। आम लोगों के बिजली के बिल जीरो आने लगे हैं। किसानों को फसलों का भुगतान समय पर हो रहा है। फसलों के नुकसान की मुआवजा राशि भी बढ़ गई है और शहीदों के परिवार को अब एक-एक करोड़ रुपए मिल रहे हैं। यह ईमानदार सरकार की वजह से हो रहा है।

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने के लिए जालंधर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने जालंधर शहर के सभी हलकों जालंधर सेंट्रल, जालंधर वेस्ट, जालंधर नॉर्थ और जालंधर कैंट के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम आपके पास एक साल मांगने आए हैं। आपने 60 साल कांग्रेस को दिए। अब 11 महीने हमें देकर देखो। अगर हमारा काम पसंद नहीं आए तो 2024 लोकसभा चुनाव में हमें वोट मत देना।”

- विज्ञापन -

Latest News