Site icon Dainik Savera Times

अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर केवल ढिल्लों ने लगाया विराम

लुधियाना: भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने साफ किया कि पार्टी की ओर से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

प्रेस को संबोधित करते हुए ढिल्लों ने अकाली दल के सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद गठबंधन की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री सभी के हैं। सुखबीर बादल के भी हैं। सुखबीर पंजाब और अकाली दल के बड़े नेता हैं।

प्रेस कान्फ्रेंस में अवैध माइनिंग पर पूछे गए सवाल के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि रूपनगर पंजाब में माइनिंग का गढ़ बन चुका है, जहां बरसात के मौसम में भी सरेआम बेरोकटोक माइनिंग चल रही है।

इस दौरान उनसे जगतार सिंह हवारा को जेल से पैरोल दिलाने संबंधी कई राजनीतिक दलों की मांग पर भाजपा का पक्ष पूछे जाने पर ढिल्लो का कहना था कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों के साथ है और पार्टी हाईकमान का जो पक्ष होगा, वो पंजाब के हित में ही होगा।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version