पंजाब डेस्क: पंजाब में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने भारत के चुनाव आयोग और पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

अपने पत्र में ढिल्लों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान कुछ अधिकारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों से हटकर मतदाताओं से ऐसी जानकारी और दस्तावेज मांगे, जो इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं थे। उनका कहना है कि इससे मतदाताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने चुनाव आयोग से ऐसे अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, आयोग से अनुरोध किया है कि SIR प्रक्रिया के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और नागरिकों के हितों के अनुरूप संपन्न हो सके।