नाभा: पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब की महिलाओं से चुनाव में किया वायदा पूरा कर दिया है, जिसको लेकर पंजाब की माताएं बहने बहुत खुश हैं लेकिन कांग्रेस के सीनियर नेता की पंजाब की माताओं बहनों पर की टिप्पणी उनकी मानसिकता को दर्शाती है, जिसका हम कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। इन शब्दों का प्रगटावा विधानसभा हलका नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान की ओर से विधानसभा से फोन माध्यम से
किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा इतनी छोटी सोच के इंसान हैं, ये हमें आज पता लगा।
देव मान ने कहा कि सुखपाल खैहरा का पंजाब की माताओं बहनों के बारे ये बोलना कि वो 1000 के चक्कर में गिद्दा डालती फिरती हैं, ये क्या सूरमे पैदा करेंगी। देव मान ने कहा कि यही सोच सुखपाल खैहरा की मानसिकता को दर्शाता है। देव मान ने कहा कि कांग्रेस की सारी लीडरशिप इस मानसिक रोगी से परेशान है, जिसके चलते नाभा में महिला ¨वग, वालंटियर्स और ओहदेदारों की ओर से खैहरा का पुतला जलाया गया। इस मौके जस¨वदर भुल्लर, हरप्रीत कौर, कुल¨वद्र संधू, साक्षी सिंगला, मंजीत कौर सभी ब्लाक प्रधान व तेजिंदर सिंह खैहरा, कपिल मान, रणजीत सिंह जज सरपंच, बहादुर सिंह सरपंच, भूपिंदर सिह कल्लमाजरी, कशमीर सिंह लालका, हरमीक बाजवा, बिल्ला खोख आदि के इलावा भारी गिनती में महिलाएं उपस्थित रही।